Tuesday, June 17, 2008


दलित की बेटी


इस वर्ष
घर-घर में खिलेगा
नीला झंडा
मायावती के हाथों
लालकिले की प्राचीर से
लहराएगा तिरंगा झंडा
आशाओं के दीप जलेंगे
खुशियों के गीत बजेंगे
हम होंगे इस देश के शासक
लिखेंगे हम यह नया विधान
मानव-मानव एक समान !
नतमस्तक होगा बाबा का संविधान
कांशीराम जी का लक्ष्य विधान
21वीं सदी दलितों की होगी
पूरी होगी सपनों की ज्योति
आर्थिक -सामाजिक गुलामी से मुक्ति
समतामूलक समाज बनेगा
विश्व शांति का धम्म सजेगा
विषमता का होगा सर्वनाश
बुद्ध,कबीर,फूले,रैदास
अम्बेडकर,कांशीराम जी का मान बढ़ेगा
जग में फूल खिलेंगे खुशहाली के
हरा-भरा जहान होगा
टूटेंगी जातियां, शिखर टूटेगा
रोटी- बेटी का संबंध फलेगा-फूलेगा
होगा परिवर्तन का यह आगाज़
गूंजेगी धरा पर बस एक ही आवाज़
दलित की बेटी बनेगी सशक्त प्रधानमंत्री
सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के बल पर
सोशल इंजीनियरिंग के शंख पर
समता,करुणा और मैत्री के दल पर ।

- अरुण अम्बेडकर

Monday, June 16, 2008